ब्रेकिंग
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली अघोषित कटौती एवं कम वोल्टेज की समस्या से आम नागरिक परेशान – ओम पट... खुशियों की दास्तां: दिव्यांग राजू को मिली ट्रायसिकल, गर्मी में आने जाने में अब नहीं होगी परेशानी कले... हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा किया गया फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण मध्यप्रदेश : दिन दहाड़े युवती का कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से हुआ अपहरण: पुलिस जांच में जुटी हरदा: कमिश्नर श्री तिवारी की अध्यक्षता में खनिज एवं वन विभाग की संभाग स्तरीय समिति की बैठक संपन्न बिजली मरम्मत के दौरान 3 मजदूरो को लगा करेंट हुई मौत!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 13 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: पवित्र ओटले पर रखी हनुमान जी की मूर्तियां गांव के युवक ने खंडित की FIR दर्ज, आरोपी को भेजा जेल हरदा एसपी अभिनव चौकसे को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित सावधान सावधान: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 3 महिलाओं की मौत, एक दिन में 12 नए केस

Google Doodle Fatima Sheikh Birthday :भारत की पहली महिला मुस्लिम शिक्षिका के जन्मदिन पर बनाया डूडल, जानें उनके बारे में

नई दिल्ली। Google Doodle Fatima Sheikh Birthday: दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) ने आज शिक्षिका और फैमिनिस्ट फातिमा शेख (Fatima Sheikh) के 191वें जन्मदिन पर खास डूडल बनाया है। फातिमा शेख भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थी। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए बहुत काम किया था। फातिमा शेख ने सन 1848 में समाज सुधारक ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर एक पुस्ताकालय की स्थापना की थी, जो लड़कियों के लिए था।

फातिमा शेख का जन्म आज ही के दिन 1831 में पुणे में हुआ था। वह अपने भाई उस्मान के साथ रहती थी। उन्हें और उनके भाई को निचली जातियों के लोगों को शिक्षित करने के कारण समाज से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद दोनों भाई-बहन सावित्रीबाई फुले से मिले और उनके के साथ मिलकर दलित और मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया था।

- Install Android App -

फातिमा शेख घर-घर जाकर दलितों और मुस्लिम महिलाओं को स्वदेशी पुस्तकालय में पढ़ने के लिए आमंत्रित किया करती था। हालांकि, उन्हें प्रभुत्वशाली वर्गों के भारी प्रतिरोध का सामना भी करना पड़ा था। इसके बावजूद फातिमा शेख और उनके सहयोगियों ने सत्यशोधक आंदोलन जारी रखा। आपको बता दें कि भारत सरकार ने 2014 में फातिमा शेख की उपलब्धियों को याद किया और अन्य अग्रणी शिक्षकों के साथ उर्दू पाठ्यपुस्तकों में उनके प्रोफाइल को जगह दी, ताकि सभी बच्चे उनके बारे में ज्यादा-से-ज्यादा जान सकें।

इससे पहले गूगल ने कॉस्मोलॉजिस्ट, ऑथर और वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) के 80वें जन्मदिन पर वीडियो वाला डूडल बनाया था। इस डूडल में स्टीफन हॉकिंग के पूरे जीवन को दर्शाया गया था। इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में पैदा हुए स्टीफन हॉकिंग बचपन से ही ब्रह्मांड के प्रति आकर्षित थे। 21 साल की उम्र में उन्हें एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी का पता चला, जिसने उन्हें धीरे-धीरे व्हीलचेयर तक सीमित कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी रिसर्च जारी रखी थी।