jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

बिग ब्रेकिंग – 7 करोड़ के नकली नोटो के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार

मुंबई पुलिस  ने जाली नोट (Fake Currenc) छापने और उसका वितरण करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस (Police) ने बुधवार को गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब सात करोड़ (7 Crores) रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद किये. उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर, मुंबई अपराध शाखा  की इकाई-11 ने मंगलवार शाम को दहिसर चेक पोस्ट पर एक कार को रोका. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 31 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

- Install Android App -

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कार में बैठे चार लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की. कार की तलाशी में अपराध शाखा के अधिकारियों को एक बैग मिला जिसमें (दो हजार के) नकली नोटों के 250 बंडल थे जिनका मूल्य करीब पांच करोड़ रुपये है. अधिकारी के मुताबिक कार में सवार चार लोगों से पूछताछ में पुलिस को उनके तीन और साथियों का पता चला. जिन्हें एक होटल से पकड़ लिया है। उनके पास भी नोट मिले है पूछताछ चल रही है।