jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

कृषि विभाग में निकली भर्ती 4 फरवरी से 3 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

एग्रीकल्चर फील्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 21 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 9 और असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 12 पद शामिल हैं। इनमें 13 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र  के है। 8 पद अनुसूचित क्षेत्र के शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 4 फरवरी से 3 मार्च तक RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

कैसे होगा चयन- एग्रीकल्चरल रिसर्च ऑफिसर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 21 पदों पर अगर प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक होगी। तो राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अगर आवेदनों की संख्या कम रह जाती है। तो इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन किया जाएगा।

- Install Android App -

आयु सीमा- एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पदों के लिए 20 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदन शुल्क- एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपए का शुल्क देना होगा। जबकि नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी (ESW) में 250 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं निशक्तजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति टीएसपी क्षेत्र के साथ ही ऐसे व्यक्ति जिनके परिवार की आय 2 लाख 50 हजार रुपए से कम है। उन्हें 150 रुपए शुल्क देना होगा।

सैलरी- राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के पद पर नौकरी लगने पर पे-मैट्रिक्स लेवल 14 (26000) के अनुसार सैलरी मिलेगी। जबकि असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के पद पर नौकरी लगने पर पे-मैट्रिक्स लेवल 12 (24500) पर सैलरी दी जाएगी।