jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

कार और पिकअप वाहन में भिड़त ,एक युवक गंभीर घायल , हरदा मुख्य मार्ग पर भीलट बाबा के पास हुआ एक्सीडेंट 

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। भीलट बाबा के पास एक पिकअप एवं कार की टक्कर हो गई जिसमे कार चालक को चोट आई है टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई प्रत्यक्षदर्शी देवेन्द्र ने बताया की हम यहाँ से गुजर रहे थे तभी एक तेज गति से आती हुई कार पिकअप में सामने से टकरा गई जिससे कार चालक को गंभीर चोट आई है।

- Install Android App -

वही घटना के बाद राहगीरों के द्वारा गंभीर घायल कार चालक को बाहर निकाला गया कार अनियंत्रित हो गई और पिकअप में जा घुसी राहगीरों के द्वारा इसकी जानकारी 108 एम्बुलेंस सहित डायल 100 पर दी गई है वही घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार  तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम धरमकुण्डी और भीलट देव के बीच होशंगाबाद हरदा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कार ने विपरीत दिशा से आ रही पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर के बाद कार चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सिवनी मालवा होशंगाबाद रोड के नेशनल ढाबा के पास धर्मकुंडी एवं भिलट देव के बीच पिकअप वाहन एमपी 05g8146 के चालक द्वारा स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 05 सीबी 2161 के बीच एक्सीडेंट हुआ है जिसमें स्विफ्ट कार के चालक राकेश सिंह पिता उत्तम सिंह राजपूत 37 वर्ष निवासी नादनेर जिला सीहोर को चोट आई एवं पिकअप का चालक अमित कुमार पिता सुरेश कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी डोलरिया को भी चोट आई स्विफ्ट कार सिवनी मालवा तरफ जा रही थी जबकि पिकअप सिवनी मालवा से होशंगाबाद तरफ जा रही थी ।