jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

BREAKING NEWS : शादी से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अगवाकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप, मदद को चिल्लाई पर DJ के शोर में दब गई आवाज

बालिका ने भागने की कीशिश की तो युवकों ने उसे बुरी तरह से पीटा

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामला जिले के बगीचा थाना अंतर्गत पंडरापाठ क्षेत्र की है। नाबालिग यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। यहां से पांच युवक उसे उठाकर जंगल में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। बालिका ने भागने की कीशिश की तो युवकों ने उसे बुरी तरह से पीटा। पीड़ित को बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी में शामिल होने गई थी

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार 17 फरवरी की रात आदिवासी पृष्ठभूमि की 14 वर्षीय बालिका गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात करीब 9.30 बजे वह शादी समारोह से बाहर निकली तो वहां मौजूद पांच युवक उसे बलपूर्वक उठाकर गवासी जंगल में ले गए। बालिका ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन शादी समारोह में तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर के कारण कोई आवाज नहीं सुन पाया। युवकों ने जंगल में बालिका के साथ गैंगरेप किया।

भागते वक्त गड्ढे में गिर पड़ी

किसी तरह नाबालिग खुद को छुड़ाकर जंगल से भागने लगी तो वह एक गड्ढे में गिर गई। आरोपियों ने उसे फिर से पकड़ लिया और उसकी बहुत ज्यादा पिटाई कर दी। मारपीट के चलते उसके नाक-मुंह से खून निकलने लगा। वह किसी तरह वह घर पहुंची। देर रात उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है शेष आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। पीड़िता और आरोपी एक ही क्षेत्र के हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जशपुर एसपी अग्रवाल भी आज घटना क्षेत्र में पहुंचेंगे।