jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

harda news : कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा के गांवो में लग रही है मेरा गांव मेरा तीर्थ पंचायत

गांव वाले ले रहे हैं अपने गांव को तीर्थ बनाने का संकल्प

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। मध्यप्रदेश में तीर्थाटन योजना के बाद प्रदेश में मेरा गांव- मेरा तीर्थ योजना शुरू होने वाली है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 52 जिलों के 55903 गांव में लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है। इस योजना के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत किसान नेता एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा में उनके गृह ग्राम बारंगा से शुरू हुई है।

सोमवार को भी मंत्री पटेल हरदा जिले के हरिपुरा चारूवा गांव में पहुंचे। विधिवत गांव वाले इकट्ठा हुए ,मंच सजाया और मेरा गांव -मेरा तीर्थ बनाने की शपथ ली। ग्राम वासियों के साथ मंत्री पटेल ने गांव को नशा मुक्त, सामाजिक समरसता के साथ प्राकृतिक व जैविक, गौवंश आधारित खेती और गऊपालन करने, ग्राम हरीपुरा चारूवा को आदर्श गांव बनाने के साथ मेरा गांव ही मेरा तीर्थ होगा का संकल्प दिलाया।