मकडाई समाचार हरदा हंडिया। थाना क्षेत्र के ग्राम रिजगॉव में रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग बीच सड़क पर एक बुजुर्ग की लाश मिलने से गॉव में सनसनी फैल गई। लाश मिलने की सूचना पर हंडिया पुलिस मौके पर पहुची। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह ठाकुर आदिवासी के रूप में हुई। मृतक अजनास निवासी बताया जा रहा है। वह यहां क्यो आया था। और यह घटना किसने की फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रथम द्रष्टया बुजुर्ग के गले मे धारधार हथियार से चोट के गहरे निशान है। इधर घटना के संबंध में हंडिया टी आई और एसडीओपी को उनके मोबाइल पर कॉल लगाकर जानकारी लेना चाही लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीब नही किया गया। घटना के बाद गॉव में भय का माहौल है। घटना के बारे मेें एडिशनल एसपी
गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया कि घटना हुई है हत्या है या कुछ और में नही बता सकता हंडिया टी आई से आप संपर्क कीजिये।

