UP Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मतगणना चल रही है। अब तक के रुझानों और नतीजों के मुताबिक, भाजपा इतिहास रचते हुए दोबारा सत्ता में वापसी कर रही है। तमाम विरोध प्रदर्शनों और नकारात्मक प्रचार के बावजूद पूरे यूपी में भाजपा की लहर है। हर क्षेत्र में जनता ने बाबा को आशीर्वाद दिया है। अब तक की स्थिति के मुताबिक, भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी ने पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन वो बहुमत से बहुत पीछे है। कांग्रेस तो इसी बात से खुश है कि वह 5 सीट वाली बसपा से आगे निकलने में कामयाब हो गई है। कांग्रेस की झोली में 6 सीट जाती दिख रही है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा को हर तबके का वोट मिला। 85 मुस्लिम बहुत सीटों में से 47 पर योगी आदित्यनाथ की पार्टी आगे चल रही है।
Update 1.01 PM: BJP: 273, SP: 122, Congress: 03, BSP: 05 (बहुमत का आंकड़ा 202)
Update 11.41 AM: BJP: 274, SP: 118, Congress: 04, BSP: 04 (बहुमत का आंकड़ा 202)
Update 10.51 AM: BJP: 254, SP: 118, Congress: 06, BSP: 05 (बहुमत का आंकड़ा 202)
Update 10.08 AM: BJP: 239, SP: 108, Congress: 06, BSP: 05 (बहुमत का आंकड़ा 202)
Update 9.43 AM: BJP: 203, SP: 100, Congress: 04, BSP: 05 (बहुमत का आंकड़ा 202) इस तरह रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है।
Update 9.27 AM: BJP: 165, SP: 85, Congress: 03, BSP: 05 (बहुमत का आंकड़ा 202)
योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की नजर 300 से अधिक सीटें हासिल करने पर है। शुरू में समाजवादी पार्टी टक्कर देती नजर आ रही थी, लेकिन अब वह बहुत पीछे हो गई है।
Update 9.02 AM: BJP: 120, SP: 82, Congress: 03, BSP: 05 (बहुमत का आंकड़ा 202)
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं पूर्वांचल में योगी सरकार के सभी मंत्री आगे चल रहे हैं। यही हाल पूर्वी यूपी का है जहां भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
Update 8.30 AM: BJP: 111, SP: 67, Congress: 02, BSP: 05 (बहुमत का आंकड़ा 202)
Update 8.30 AM: BJP:59, SP:44, Congress:00, BSP:02 (बहुमत का आंकड़ा 202)
Update 8.15 AM: BJP:15, SP:11, Congress:00, BSP:01, (बहुमत का आंकड़ा 202)
शुरुआती रुझानों में भाजपा और सपा के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक भाजपा 25 सीटों पर आगे है तो सपा के खाते में 18 सीट जाती दिख रही है। बसपा और कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
पहले रुझान का सभी को इंतजार है। माना जा रहा है कि जो शुरू से ट्रेंड बनेगा, वहीं आगे तक जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग हुई है। आखिरी चरण की वोटिंग 7 मार्च को हुई, जिसके बाद एग्जिट पोल जारी कर दिए गए। सभी एग्जिट पोल में भाजपा के सत्ता में बने रहने का अनुमान लगाया गया। वहीं विरोधियों ने तब यही कहा कि वे मतगणना का इंतजार करेंगे।
यूपी चुनाव में इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ सत्तारुढ़ भाजपा रही तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, ओवैसी की पार्टी समेत अन्य छोटे दल रहे। सपा, बसपा और कांग्रेस ने इस बार अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। देखना यही होगा कि नतीजों पर इसका क्या असर पड़ता है।
चुनाव प्रचार के दौरान बयानबाजी खूब रही। हर किसी ने दूसरे पर जमकर वार-प्रहार किए। धर्म और जाति पर भी बातें हुईं। निजी आक्षेप भी लगाए गए। खासतौर पर योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव, हमेश एक-दूसरे के निशाने पर रहे।
भाजपा ने जहां अपने कामों के दाम पर वोट मांगे वहीं सपा व अन्य विपक्षी दलों के आरोप रहा कि भाजपा और उसके नेता झूठ फैला रहे हैं। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनाव के दौरान सुस्ती चर्चा का विषय रही।

