jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

harda news : बलात्कारी के घर पर चलाया जाए बुल्डोजर, नहीं तो होगा आंदोलन, जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के मुखिया बार-बार प्रदेश में हो रहें बेटियों के साथ अत्याचार और बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर कडे तेबर और सख्त कार्यवाहीं अपनाते हुए ऐसे आपराधीयों पर कडी कार्यवाहीं करने के साथ-साथ उनके घर को भी तहस-नहस करने का फरमान जारी कर चुंके है। ऐसा ही एक मामला जिले के सिराली तहसील के ग्राम जिनवानिया का है जहां एक आदिवासी युवती के साथ गांव के ही युवक ने बलात्कार करते हुए उसका अश्लील वीडियों बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया था। जिसकी शिकायत पर मामला तो दर्ज हो गया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। किन्तु अब सामाजिक संगठन द्वारा प्रदेश के मुखिया की तर्ज पर आरोपी के मकान पर बुल्डोजर चलाने और उसके मकान को तोडने के लिए गुरूवार को संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। वही जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन हरदा के पदाधिकारीयों ने संयुक्त कलेक्टर को बताया की पिछले दिनों आदिवासी युवति के साथ गांव के ही युवक द्वारा बलात्कार करते हुए अश्लील वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर रहा था। जो एक बडा ही घृणित कार्य है ऐसे आपराधिक व्यक्ति की चल अचल संपत्ति को भी ध्वस्त कर उसे कडी सजा दी जायें। वहीं संगठन द्वारा मकान पर बुल्डोजर चलाने की कार्यवाहीं को लेकर 5 दिन का समय दिया गया है। अगर 5 दिनों में कार्यवाहीं नहीं की गई तो आदिवासी संगठन आंदोलन करेंगा। इस दौरान धंसिग भलावी, राहुल पावरे, महेंद्र मेहरा सहित सामाजिक बंधु मौजूद रहें।