jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन

सिराली से रहटगांव तक आवागमन होगा सुगम, क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग होगी पूरी

सिराली। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिराली से दीपगांव, धनकार, महेन्द्रगांव और दुलिया होते हुए रहटगांव को जोड़ने वाले मार्ग पर घोघई नदी की पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया। करीब 7 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से इस पुलिया का निर्माण किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने इस पुलिया के निर्माण का मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था। उनके प्रयासों के बाद इस परियोजना को स्वीकृति मिली। निर्माण कार्य की मूल लागत करीब 6 करोड़ 41 लाख रुपए है, जबकि जीएसटी सहित कुल लागत लगभग 7 करोड़ 30 लाख रुपए होगी।

पुलिया का निर्माण होने से सिराली, दीपगांव, धनकार, महेन्द्रगांव, दुलिया और रहटगांव सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही हरदा तक पहुंचना भी आसान होगा। विशेषकर बारिश के मौसम में नदी के कारण होने वाली आवागमन की परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों, विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

- Install Android App -

इस अवसर पर विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में पूनमचंद भायरे, माखन सेठ, जयकिशन बुचा, उमेश पाटिल, श्याम पटेल, जमानदास इंगले, मुकेश गौर, गजानंद गौर, रमेश पटेल, गोपाल सेठ, रामविलास मुकाती, रमाकांत खोरे, भागवत सिंह सोनेर, गोविंद गौर, सत्यनारायण गौर, पूनम रानवे, आनंद सोलंकी, कलीराम देवड़ा, रमेश मालवीय, द्वारका प्रसाद साव, विष्णु गौर,

लखन गौर, राजेश सोनी, विट्ठल ठाकरे, सुशील गौर, भगत कुशवाहा, आशीष जोशी, सुरेश खोरे, रमेश सोलंकी, गोलू चौहान, पार्षद भागवत चौहान, गोलू मंसूरी, दशरथ इंगले, सुरेश गौर, तरुण गौर, लालू महेंद्र राजपूत, उमाकांत गौर, सुनील गौर, पार्षद हयात पटेल, जय सिंह राजपूत, कृपाराम,

नारायण राजपूत, ओमकार सिंह, राजेश लोनिया, सुमित अग्रवाल, श्रीराम खंडवे, शुभम गौर, अनिकेत कोदरे, गोवर्धन सजकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

घोघई नदी पर पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण अंचलों के विकास को नई गति मिलेगी।