jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... हंडिया : नर्मदा नदी स्थित पुल (ब्रिज) से एक व्यक्ति नदी में गिरा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। हंडिया : नेमावर में गुर्जर शक्ति का प्रदर्शन, एकजुटता के मंच से बदले समीकरणों के संकेत हरदा : 22 मार्च को सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण हरदा आयेंगे। नेहरू स्टेडियम पर होगी जनसभा ! हरदा : एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर का हुआ विमोचन प्रेस वार्ता: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने मुख्यमंत्री , प्रभारी मंत्री, भाजपा नेताओं से पूछे सव... हरदा : अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,अशोक पाराशर महामंत्री,संदीप प... हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण हेतु विकासखण्ड, निकाय व ग्राम पंचायत स्तर... देवास : चैत्र नवरात्रि पहले दिन ही देवास की माता टेकरी पर उमडा़ जनसैलाब जबलपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: शेयर निवेश के नाम पर महिला से 2.27 करोड़ की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्...

मध्यप्रदेश में एक कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा ! 

माता पिता जब वृध्द हो जाते है युवा बच्चो को समझाते बड़बड़ाते है एक बेटे को मां की ये आदत परेशान कर गई उसने चाकू से हमला कर मां को मौत के घाट उतार दिया। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़। मां की हत्या का दोषी ठहराए गए बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बेटे ने मां के बड़बड़ाने की आदत से परेशान होकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी ।

- Install Android App -

पूरी घटना विस्तार से

घटना वर्ष 2023 में 14 अगस्त को अंजाम दी गई। भंवरगंज ब्यावरा में उमराव शाक्य की पत्नी सजनबाई की हत्या हो गई थी। वहां मौके पर उसका बेटा जयकिशन शाक्य मौजूद था। उसे कहते सुना था कि मां की बड़बड़ाते रहने की आदत से परेशान होकर वह खुद मरना चाहता था।बाद में उसने चाकू से अपनी मां को ही मार डाला।

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान मौके पर मिले तथ्यों और गवाहों के बयान के आधार पर अभियोजन पक्ष बेटे को दोषी साबित करने में सफल रहा। जिले के ब्यावरा में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अमजद अली ने हत्यारे पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया है।