ब्रेकिंग
हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हरदा: शराब के लिए बदमाश ने रास्ता रोककर की मारपीट, चाकू से किया हमला, घायल युवक का भोपाल में चल रहा ... हिन्दू लड़कियो को लव जिहाद में फँसाकर देह व्यापार कराने के लिए लाखो की फंडिंग, कांग्रेस पार्षद पर लगे... ई सुविधा केंद्र से न्यायालय संबंधित सभी जानकारीया प्राप्त होगी: न्यायाधीश  लखनऊ में विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से निकला धुना और चिंगारी! सऊदी अरब से आए विमान 250 हज यात्री...

Aadhaar PAN Card Link: यहां जाने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने का सबसे आसान तरीका

भारत सरकार द्वारा वित्तीय लेनदेन को पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के आयकर विभाग ने अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।

आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक हो जाने से आयकर विभाग व्यक्तियों की वास्तविक इनकम एवं टैक्स फाइलिंग की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए भारत सरकार द्वारा 31 जून 2023 अंतिम तिथि घोषित की गई थी। 31 जून 2023 के बाद जिन भी नागरिकों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया है, उन्हें आयकर विभाग को ₹1000 का भुगतान करना पड़ा, आयकर विभाग द्वारा यह भुगतान तारीख निकालने के बाद पेनल्टी के रूप में प्राप्त किया गया।

- Install Android App -

ऐसे करें पैन कार्ड को आधार से लिंक

अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आज इस आर्टिकल में बताई जा रही प्रक्रिया के माध्यम से आसान तरीके से अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
3. यहां आपको दिखाई दे रहे पन आधार लिंक वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
5. आगे आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
6. अब यहां आपको दिखाई दे रहे सेंड ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना है।
7. आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा।
8. अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
9. इस प्रकार आप बड़ी आसान प्रक्रिया के माध्यम से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

आयकर विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर भारत सरकार के आयकर विभाग द्वारा नियमों के अनुसार कार्यवाही की जा सकती है। आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद आपको ₹1000 का भुगतान करना होगा। जिसे आप किसी भी ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।