jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Mp Big News : देवास में ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर 03 दोस्तो की हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास : तीन दोस्त शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थें। इंदौर बैतूल हाईवे पर कन्नोद में नर्मदा कालोनी के पास सामने आते ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना मे दो दोस्तो की मौके पर ही मौत हो गई तीसरे दोस्त को गभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुवास्या निवासी विनोद, मोगली उर्फ राज व भूरा बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम बागनखेड़ा शनिवार रात जा रहे थे। कन्नौद के समीप पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही कुछ दूर आगे पहुंचे तभी तेज गति से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। विनोद व मोगली की मौके पर मौत हो गई जबकि भूरा गंभीर हालत में कन्नौद अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात ट्रक के चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। रविवार को कन्नौद में पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –