jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Pm Kisan Yojana: इस दिन किसानों के खाते में जमा हो जाएगी, पीएम किसान योजना की 17वी किस्त

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत देशभर के किसान 17वी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, उन सभी किसानों के लिए आज हम आर्टिकल में बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। केंद्र सरकार द्वारा 17 वी किस्त का पैसा किसानों के खाते में इस तारीख को जमा किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे किसानों को अब तक केंद्र सरकार द्वारा 16 किस्तों का सफल भुगतान किया जा चुका है और अब इन किसानों को योजना की अगली किस्त का इंतजार है। भारत सरकार पीएम किसान योजना की अगली किस्त का भुगतान करेगी। यह पैसा किसानों को जून और जुलाई के महीने में ट्रांसफर किया जा सकता है।

इस दिन आएगा 17 वी किस्त का पैसा –

जैसा कि आप सभी जानते हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार द्वारा हर 4 माह के अंतराल पर लाभार्थी किसान के बैंक खाते में ₹2,000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। योजना के तहत फरवरी के महीने में किसानों को ₹2,000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई और अब 04 महीने बाद यानी की जून और जुलाई के महीने में केंद्र सरकार फिर से किसानों को ₹2,000 प्रदान करेगी। यह पैसा किसानों को डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

अगली किस्त के लिए केवाईसी है जरूरी –

- Install Android App -

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों को अगली किस्त प्राप्त करने के लिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य कर दिया है। कृषि विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसान वेबसाइट से केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। केवाईसी के अभाव में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। राज्य के किसान कॉमन सर्विस सेंटर, पीएम किसान मोबाइल एप्लीकेशन एवं पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एकेवाईसी को पूरा कर सकते है।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –