jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

Accident News: नशेड़ी कार चालक ने तीन वाहनों को टक्कर मार 4 को किया घायल

नशे में वाहन चलाना खुद के साथ अन्य लोगो के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। शहर में दो माह में तीन बड़ी दुर्घटनाओं में वाहन चालक नशे में ही मिले है।जिन्होने खुद के साथ दूसरों की जान के दुश्मन बने।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  छिंदवाड़ा|  रविवार की रात में एक शराबी वाहन चालक ने बहुत उत्पात मचाया। नशे में कार चलाते हुए 3 वाहनों को रौंद दिया और खुद ब्रिज की दीवार से जा टकराया। इस घटना में 4 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हे उपचार हेतु करीबी अस्पताल पहुचाया गया है। यातायात विभाग को जगह जगह वाहनों की चेकिंग के दौरान ये भी चेक करना चाहिए कि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन तो नही चला रहा है। पुलिस ने इस दुर्घटना में घायलों का अस्पताल पहुंचाकर वाहन को अपने कब्जें मे ले लिया है।

- Install Android App -

नशे में था वाहन चालक

नशे में धुत्त वाहन चालक विकेश मदान इतना नशे में था कि कुछ भी बोल नही पा रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खजरी रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास ब्रिज पर एमजी वाहन क्रमांक एमपी 28 जेड ए 0011के वाहन चालक बिकेश मदान ने नशे की हालत में ओवरब्रिज के ऊपर एक चौपहिया और कुछ दो पहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए खुद भी अपना वाहन ओवर ब्रिज की दीवार से टकरा दिया।पुलिस द्वारा मामलें की जांच की जा रही है।