jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

देवास: कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही: आधा दर्जन से अधिक जेसीबी की मदद से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया ! चार थाना क्षेत्र का पुलिस बल बुलाया! 

अनिल उपाध्याय देवास: जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के निर्देश पर सतवास तहसील के पुनर्वास बड़ौदा स्थल पर सीएम राइस स्कूल के लिए चिह्नांकित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही में पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, फायर ब्रिगेड और जिले के विभिन्न थानों के पुलिस बल का सहयोग लिया गया है

यह भूमि सीएम राइस स्कूल के निर्माण के लिए आवंटित की गई थी

इस भुनी पर करीब 45 परिवारों ने लंबे समय से कच्चे-पक्के मकान बना लिए थे। साथ ही, सरकारी यात्री प्रतीक्षालय में भी दुकानों का संचालन हो रहा था। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मौके पर 7-8 जेसीबी मशीनें के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया गया।

कार्यवाही में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ बागली, कन्नौद और खातेगांव के एसडीएम भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही सतवास नगर परिषद की फायर ब्रिगेड और वज्रवाहन को भी इस कार्य में लगाया गया है।

- Install Android App -

प्रशासन के अनुसार, यह अतिक्रमण वर्षों से चला आ रहा था, जिससे सरकारी भूमि का उपयोग अवरुद्ध हो रहा था। सीएम राइस स्कूल के लिए प्रस्तावित इस स्थान को अतिक्रमण मुक्त कराकर जल्द ही स्कूल का निर्माण कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है।

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

ऋषव गुप्ता जिला कलेक्टर देवास