jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 18 बालिका वर्ग की ट्रायल  शुक्रवार, 20 मार्च 2026 के मुख्य समाचार हरदा : हर्षोल्लास से मनाई महर्षि गौतम जी की जयंती Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... हंडिया : नर्मदा नदी स्थित पुल (ब्रिज) से एक व्यक्ति नदी में गिरा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। हंडिया : नेमावर में गुर्जर शक्ति का प्रदर्शन, एकजुटता के मंच से बदले समीकरणों के संकेत हरदा : 22 मार्च को सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण हरदा आयेंगे। नेहरू स्टेडियम पर होगी जनसभा ! हरदा : एक तिथि एक त्यौहार कैलेंडर का हुआ विमोचन प्रेस वार्ता: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने मुख्यमंत्री , प्रभारी मंत्री, भाजपा नेताओं से पूछे सव... हरदा : अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,अशोक पाराशर महामंत्री,संदीप प...

कचरा मुक्त होगा आदमपुर खंती! 55 करोड़ की योजना पर जल्द लगेगी मुहर

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी दिखा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर इस परियोजना की राह अब भी आसान नहीं दिख रही।

जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस में हुए हालिया घटनाक्रम के बाद महापौर परिषद (एमआइसी) भी इस संवेदनशील मुद्दे पर बेहद सतर्क हो गई है। यही कारण है कि कचरा निपटान के प्रस्ताव को एमआइसी बैठक में मंजूरी नहीं मिली और अब इसे परिषद की बैठक में अंतिम निर्णय के लिए रखा गया है।

- Install Android App -

23 मार्च को परिषद बैठक में होगा बड़ा फैसला
नगर निगम की बजट सत्र की अहम बैठक सोमवार, 23 मार्च को आइएसबीटी स्थित परिषद सभागार में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी। इस बैठक पुनरीक्षित बजट और आगामी वित्तीय वर्ष का प्राक्कलन बजट पेश किया जाएगा और आदमपुर खंती के लेगेसी वेस्ट का मुद्दा भी केंद्र में रहेगा। यह मामला शहर के लिए लंबे समय से “गले की फांस” बना हुआ है, जिस पर अब निर्णायक फैसला लेने का दबाव बढ़ गया है।

एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश
आदमपुर खंती में फैले कचरे के निपटान को लेकर एनजीटी और सर्वोच्च न्यायालय दोनों ही समय-सीमा तय कर चुके हैं। निर्देशों का पालन न करने पर एनजीटी ने नगर निगम पर 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। करीब 33 एकड़ क्षेत्र में फैले 6,47,825 मीट्रिक टन कचरे को हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। पर्यावरणीय दृष्टि से भी यह मुद्दा बेहद गंभीर है।