jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

उज्जैन में एडवेंचर, पहली बार 10,000 फीट से स्काई डाइविंग

उज्जैन। उज्जैन में इस साल पांचवां स्काई-डाइविंग फेस्टिवल शुरू हो गया है, जिसमें पर्यटक 10,000 फीट की ऊँचाई से छलांग लगाकर आसमान में उड़ने का रोमांच महसूस कर सकेंगे। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को एडवेंचर टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट बनाने के उद्देश्य से पर्यटन और संस्कृति विभाग इस फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम 15 फरवरी 2026 तक दताना एयरस्ट्रिप पर चलेगा, जहां पिछले चार संस्करणों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश को प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उज्जैन स्काई-डाइविंग फेस्टिवल उसी प्रयास का हिस्सा है। पिछले 4 संस्करणों में 700 से अधिक लोग यहां स्काई-डाइविंग का अनुभव ले चुके हैं, जिसने उज्जैन को एडवेंचर टूरिज्म के नक्शे पर मजबूत जगह दी है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के मुताबिक, बढ़ते उत्साह को देखते हुए इस साल आयोजन को और भी बेहतर बनाया गया है।

सुरक्षा मानकों के साथ स्काई-डाइविंग

- Install Android App -

स्काई-डाइविंग गतिविधि पूरी तरह सुरक्षा मानकों के साथ की जाएगी। डीजीसीए और यूएसपीए प्रमाणित संस्था स्काई-हाई इंडिया इस फेस्टिवल का संचालन कर रही है। इस बार नया सेसना 182पी विमान उपयोग में लिया जा रहा है, जिसमें एक समय में केवल दो प्रतिभागी और दो प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स उड़ान भरेंगे। पैराशूट और सभी उपकरण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रमाणित हैं, जिससे प्रतिभागियों को सुरक्षित और भरोसेमंद अनुभव मिलेगा।

सुबह से शाम तक बुकिंग

फेस्टिवल में रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक स्काई-डाइविंग की बुकिंग उपलब्ध रहेगी। शुल्क 30,000 रुपये रखा गया है, और इच्छुक प्रतिभागी www.skyhighindia.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। स्काई-डाइविंग के साथ-साथ यहाँ फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी जाती है, ताकि पर्यटक इस रोमांचक पल को हमेशा याद रख सकें।