jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

20 साल घरवाली( पत्नी) के साथ गुजारने के बाद साली से हो गया प्यार, 3 बेटियो के बाप ने साली से शादी के लिए पत्नि को दिया 3 तलाक: पीड़ित महिला ने न्याय के लिए थानें में लगाई गुहार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धमतरी एक नारी के लिए उसका पति सब कुछ होता है। पति को अपनी पत्नि के प्रति जिम्मेदार और विश्वसनीय होना चाहिये मगर कुछ लोग इसमे अपना स्वार्थ लालच देखते है और इसे भी खेल बना लिया। एक ऐसा ही मामला धमतरी मे देखने को मिला है जहां एक व्यक्ति ने अपनी साली से शादी करने के लिए 20 साल साथ निभाने वाली पत्नि को 3 तलाक दे दिया। अपनी ही साली से शादी कर ली। पीड़ित पत्नी ने न्याय की गुहार लगाकर मामले की शिकायत थाने में की है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरुद निवासी आरिफा खातून की शादी 20 साल पहले कुरूद में रहने वाले अशरफ अली के साथ हुई थी।उनके पति अशरफ अली टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है। उनकी तीन बेटियां भी है।

- Install Android App -

पति पत्नि मे था विवाद

मामले मे पता चला है विगत कुछ समय से पति -पत्नी के बीच विवाद चल रहा है।इस बीच अशरफ अली ने अपनी पत्नी आरिफा को तीन तलाक देकर उनकी छोटी बहन साली के साथ शादी कर लिया है। इससे पीड़ित आरिफा खातून कुरुद थाने पहुंची है और न्याय दिलाने की मांग कर रही है।

अब दे रहा पति धमकी

पीड़िता आरिफा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया और उसकी बहन से शादी कर ली है। तीनों बेटियों को भी पति अपने पास ही रखा है।पीड़िता ने बताया कि तलाक देने के बाद जब उसने समाज में बैठक बुलाकर न्याय की मांग को तो अशरफ ने धमकियां देना शुरू कर दिया।अशरफ का कहना था कि समाज में बैठक बुलाकर मामले को तूल न दें। इस संबंध में सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना में इस मामले में जीरो कायमी कर कुरुद थाना भेजा गया है।कुरुद थाना में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।पुलिस अब मामले की जानकारी ले रही है।