jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 2 जिलों में अति भारी और 13 में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के बीच से एक टर्फ गुजर रही है। साथ ही साइक्लोनिक सकुर्लेशन का भी असर है। इस वजह से प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश का दौर है।

इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बैतूल और बुरहानपुर में अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, देवास, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। बड़वानी, शाजापुर, धार, नर्मदापुरम, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई।

- Install Android App -

एमपी में यह सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मध्यप्रदेश से एक ट्रफ गुजर रही है। वहीं, एक मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश का दौर बना हुआ है। लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) की भी एक्टिविटी है। 17 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 18 अगस्त से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। जिससे कई जिलों में अति भारी या भारी बारिश होगी।

प्रदेश में अब तक 30.5 इंच बारिश
मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार प्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है, जबकि 30.5 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे की 82 प्रतिशत है। वहीं, अब आंकड़ा कोटे से सिर्फ 6.5 इंच दूर है। दूसरी ओर, अब तक 6.2 इंच ज्यादा यानी, 24.3 इंच बारिश हो चुकी है।