jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

मध्य प्रदेश में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार

भोपाल। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में चल रहा है. मध्य प्रदेश में भी गैस सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गैस सिलेंडर के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ये अनोखी ठगी किसी और ने नहीं, बल्कि गैस एजेंसी के एक कर्मचारी ने ही की है। एजेंसी का कर्मचारी घरों से 30 खाली सिलेंडर लेकर फरार हो गया।

कहा- नंबर आ गया है, सिलेंडर भरवा देंगे

गैसे एजेंसी के एक कर्मचारी मुकेश पर आरोप है कि उसने घर-घर जाकर लोगों से कहा था कि आपका गैस सिलेंडर भरवाने का नंबर आ गया है। आरोपी ने सभी ग्राहकों से झूठ बोलकर उनके खाली सिलेंडर ले लिया. इस तरह आरोपी कर्मचारी ने कुल 30 खाली सिलेंडर इकट्ठा किए और सभी सिलेंडर लेकर फरार हो गया।

- Install Android App -

‘गैस पाइंट’ में 15 साल से काम कर रहा था आरोपी

इंदौर के वल्लभ नगर में रहने वाले संतोष मिश्रा ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है। संतोष मिश्रा ने बताया कि गैस पाइंट नाम के गोदाम से उनके गैस सिलेंडर की सप्लाई होती है। एजेंसी में मुकेश नाम का एक कर्मचारी 15 सालों से काम कर रहा है. कर्मचारी घर-घर जाकर खाली सिलेंडर लेता था और सिलेंडर भरवाकर वापस कर देता था। इसलिए लोगों को मुकेश पर भरोसा था। लेकिन पूरे शहर में गैस किल्लत के बीच आरोपी मुकेश ने इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए लगभग 30 खाली गैस सिलेंडर ले लिए और फरार हो गया है।

एचेंसी संचालक की शिकायत पर आरोपी पर FIR दर्ज

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी मुकेश ने खाली सिलेंडर को ब्लैक में बेच दिया है। इसके बाद गुस्साए लोगों ने गैस एजेंसी जाकर जमकर हंगामा किया। जब इसकी जानकारी एजेंसी संचालक को हुई तो संचालक ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है। एजेंसी संचालक का कहना है कि आरोपी मुकेश 22 मार्च से एजेंसी में नहीं आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वो आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।