jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

इंदौर : गले के आर-पार घुसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे सर्जरी से बची जान

इंदौर। इंदौर में काम के दौरान एक मजदूर के साथ बड़ा हादसा हो गया। काम कर रहे मजदूर के गले में सरिया घुस जाने मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद एक नई जिंदगी दी है। खरगोन से इंदौर आए 30 वर्षीय युवक को गंभीर घायल होने पर एमवाय अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां साढ़े तीन घंटे चली जटिल सर्जरी के जारिए सफलतापूर्वक सरिया निकाल दिया गया। इस हादसे में सबसे अहम रहा कि जो सरिया है वो ब्रेन की ऑक्सीजन सप्‍लाई करने वाली नस और आहार नली के बेहद करीब फंसा हुआ था।

गंभीर हालत में एमवाय अस्‍पताल में किया भर्ती

दरअसल, खरगोन निवासी 30 वर्षीय सद्दाम 1 अप्रैल सुबह करीब 10:30 बजे मजदूरी के काम के दौरान गिर गया। गिरने के साथ ही वहां पड़ा लोहे का मोटा सरिया उसके गले में आरपार घुस गया और आरपार हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तुरंत इंदौर के एमवाय अस्‍पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने इसे बेहद ही जटिल और चुनौतीपुर्ण केस बताया।

- Install Android App -

युवक के गले में घुसा 12 एमएम मोटा सरिया

सर्जरी कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सरिया करीब 12 एमएम मोटा था और गर्दन के उस हिस्‍सें में फंसा था, जहां से ब्रेन को ऑक्सीजन की सप्‍लाई होती है और आहार के लिए भी महत्वपूर्ण नली यहां से गुजरती है। डॉक्‍टरों ने आगे बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान बहुत ही ध्‍यान से सरिया निकाला गया है। यदि इस हिस्‍से में थोड़ा सा भी नुकसान पहुंचता तो युवक को लकवा हो सकता था या उसकी जान भी जा सकती थी।

साढ़े तीन घंटे चला ऑपरेशन

एमवाय के डॉक्‍टरों ने इस ऑपरेशन के पहले पूरी जांच प्रक्रिया पूरी की बाद में सर्जरी की योजना बनाई और करीब साढ़े तीन घंटे तक मरीज का ऑपरेशन करके सरिये को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।