jhankar
ब्रेकिंग
समाजसेवी दीपक दीक्षित ने आदिवासी बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान,बांटे कपड़े, चॉकलेट और बिस्किट हंडिया : पागल बाबा आश्रम बना भक्ति का केंद्र, अभिषेक-हवन के साथ मां नर्मदा में तर्पण कर्म जारी! पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनो सहित सामाजिक संगठन ,कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर शव रख... प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित हरदा में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागीदारी सप्ताह’ नागरिकों से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि: प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला ‘सिल्वर’ ग्रेड 3 साल बाद भी सुदामा नगर को नहीं मिला पानी — नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार से वार्डवासी परेशान स्व.पी.सी.पोर्ते जी एक नेक दिल इंसान थे - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन  गुर्जर छात्रावास भवन हरदा में देवनारायण भवन का हुआ लोकार्पण

इंदौर में 10 हजार युवाओं की नशा विरोधी वॉक, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

इंदौर।  इंदौर में नशा उन्मूलन के संदेश के साथ आयोजित यूथ वॉक-2026 ने विश्व स्तर पर पहचान बना ली है। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसके चलते इसका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में दर्ज किया गया. आयोजकों का दावा है कि इस अभियान में कुल मिलाकर 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

- Install Android App -

3 किलोमीटर लंबी रही वॉक
करीब 3 किलोमीटर लंबी यह वॉक सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई। आयोजन के संयोजक रुद्राक्ष गोलू शुक्ला ने बताया कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं।

कार्यक्रम में शामिल हुए
इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में खगेंद्र भार्गव ने कहा कि भारत की लगभग आधी आबादी युवा है और देश के युवाओं को नशे की ओर धकेलने की साजिशें भी हो रही हैं, इसलिए उन्हें सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।