jhankar
ब्रेकिंग
सुलगांव खंडवा:  विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर... 14 आरोपियों को आजीवन कारावास, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा Big breaking news: बैतूल जिले के ग्राम रिंगढाना आग ने मचाया तांडव, एक दर्जन से ज्यादा मकानों में लगी... नवांकुर अभियान धर्मकुंडी में 200 सीड बॉल तैयार, एसडीएम ने कहा युद्धस्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी एसडीएम विजय राय ने मतदाता सूची शुद्ध करने के सख्त निर्देश  आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा की थीम पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस अंतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हरदा : 13 से 15 व 17 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम... कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

एमपीएसईडीसी के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी प्रोग्राम 3.0 के लिए आवेदन आमंत्रित

हरदा : प्रदेश के इंजीनियरिंग एवं सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को डिजिटल गवर्नेंस और आईटी परियोजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी) द्वारा ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (जीईटी) प्रोग्राम 3.0 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से प्रारंभ हो गई है, जो 16 जून 2026 तक जारी रहेगी।

एमपीएसईडीसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 9 जून से 17 जून तक उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन परीक्षा 1 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी और प्रवेश-पत्र 25 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम में इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा अथवा कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी एवं समकक्ष विषयों में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी भी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है।

- Install Android App -

ऑनलाइन परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। परीक्षा में जावा, नेट, पीएचपी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, क्वालिटी एश्योरेंस और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, क्वांटम कम्प्यूटिंग, चौटबॉट, वर्चुअल रियलिटी और बिग डेटा एनालिटिक्स जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

परीक्षा में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही योग्य माना जाएगा। मेरिट के आधार पर शीर्ष 150 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जबकि 50 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी। परीक्षा शुल्क 800 रुपये (जीएसटी सहित) निर्धारित किया गया है।

प्रस्तावित परीक्षा केन्द्र भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन और सतना में बनाए जाएंगे। परीक्षा के बाद प्रश्नों एवं उत्तर-कुंजी के संबंध में अभ्यर्थियों को 7 से 9 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।