jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

राउ थाने में पदस्थ ASI मधुकर विश्वकर्मा ने खाकी वर्दी को किया शर्मसार ! हंडिया निवासी पत्रकार साथी के साथ की गाली गलौज अभद्रता !

हंडिया: हम पुलिस प्रशासन का सम्मान करते लेकिन राउ थाने का ये पुलिस कर्मी पुलिस अधिकारी कम गुंडा ज्यादा नजर आ रहा, वर्दी का रौब देखिए। ASI मधुकर विश्वकर्मा राउ थाने में पदस्थ है।

सोमवार को ये हंडिया थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के एक मामले में आरोपियों को पकड़ने आया था।

साथ में हंडिया पुलिस भी थी।

मौके पर उपस्थित भीड़ में जैसे ही पत्रकार ने कवरेज करने के लिए फोटो वीडियो बनाए।

तो ये बौखलाते हुए सीधे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा। ओर मोबाइल छुड़ाकर फोटो डिलीट करवा दिए।

- Install Android App -

हंडिया पुलिस भी उसको बोलती रही कि पत्रकार है। लेकिन उस सरफिरे पुलिस अधिकारी ने उनकी भी एक न सुनी।

उक्त पुलिस अधिकारी की ये शर्मनाक हरकत पुलिस विभाग की छबि को धूमिल कर रही है ।

मध्यप्रदेश के डीजीपी महोदय तत्काल इसको संज्ञान में ले ओर तुरंत ऐसे अधिकारी को संस्पेंड करने के निर्देश जारी करे।

जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के कार्य में रुकावट उत्पन्न कर रहा है। उक्त घटना की पत्रकारों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। ओर उक्त पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही की मांग पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से करते है।

इस संबंध में हंडिया टी आई आर पी कवरेती से संपर्क कर घटना के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं में दिखवाता हूं।