jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Atal Pension Yojana : रोजाना बचाएं 7 रुपये, पाएं 10000 रुपये की मासिक पेंशन, जानिए योजना की सारी जानकारी

Atal Pension Yojana : सरकार की ओर से लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक है अटल पेंशन योजना, जो निवेशकों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। यह सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत हर महीने 5000 रुपये की पेंशन ली जा सकती है. इस योजना का लाभ 18 से 40 साल तक का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।

Atal Pension Yojana

अटल पेंशन योजना एक जोखिम मुक्त योजना है, जिसमें सरकार की ओर से भी योगदान दिया जाता है। अटल पेंशन योजना का संचालन पीएफआरडीए द्वारा किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बीमारी और दुर्घटनाओं से बचाना है और यह योजना मुख्य रूप से देश में असंगठित क्षेत्र के लिए पेश की गई है।

अटल पेंशन योजना के तहत कौन पात्र है?

- Install Android App -

सरकार की इस पेंशन योजना के तहत 1 अक्टूबर 2022 से करदाताओं के निवेश पर रोक लगा दी गई है और अब उनके अलावा 18 से 40 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है। हालाँकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास बचत खाता या डाकघर खाता होना चाहिए।

कैसे उठाएं इस योजना का लाभ

अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आप किसी भी बैंक शाखा या डाकघर में जा सकते हैं और वहां इस योजना के तहत अपना खाता खुलवा सकते हैं। वहीं अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। सबसे पहले आपको PRAN के लिए आवेदन करना होगा, जो कि NPS के तहत एक पंजीकरण है और फिर आपको अटल पेंशन योजना के तहत फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आप बैंक या पोस्ट ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं.

कैसे मिलेगी 10000 रुपये की पेंशन?

अगर आप योजना के तहत जुड़ते हैं तो आपको मासिक, त्रैमासिक और छमाही योगदान देना होगा। इस योजना के तहत 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन राशि दी जाती है। मान लीजिए अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है और हर महीने 210 रुपये यानी रोजाना 7 रुपये निवेश करता है तो रिटायरमेंट के बाद उसे हर महीने 5000 रुपये की रकम मिलेगी. आपको तिमाही में 626 रुपये और छमाही में 1239 रुपये का निवेश करना होगा.