jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

Balaghat News : कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से 3 किसान की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट : लालबर्रा के उदासीटोला पांढरवानी में जहरीली गैस से दो किसानों की मौत की चर्चा थमी नहीं, बुधवार को फिर एक और किसान की कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। लालबर्रा पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

- Install Android App -

खेत के कुएं में मोटर खराब 

लक्ष्मीनारायण पिता चंदनलाल साकुरे 55 वर्ष ग्राम जाम निवासी का खेत बगदेही पंचायत के ग्राम डोहरा में है,जहां पर धान की रोपाई का कार्य चालू था। सुबह सात बजे लक्ष्मीनारायण साकुरे अपनी पत्नी झुना बाई साकुरे के साथ खेत में गया हुआ था। इसी दौरान उनके खेत के कुएं में लगी मोटर खराब हो गई थी।मोटर को सुधारने के लिए लक्ष्मीनारायण कुएं में जैसे ही उतरा बाहर नहीं आया। उसकी पत्नी ने आवाज लगाई पर कोई जवाब मिलने पर पत्नी झुना बाई ने आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों को बुलवाकर लाई। तब पता चला की लक्ष्मीनाराण की मौत हो गई है।