jhankar
ब्रेकिंग
गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग

MP News : तेज बारिश और ओले का कहर : 150 गांवो में हुई ओलावृष्टि, हजारों किसानों की फसलें हुई तबाह

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट । विगत सप्ताह से लगातार मौसम मेे खासा बदलाव देखा जा रहा हैं। विगत 3 दिनों से मौसम में ज्यादा सर्द तापमान में गिरावट देखी जा रही थी। मप्र के कुछ जिलो में सर्द हवाओं की लहर और हलकी बारिश भी हुई।  बालाघाट में मौसम किसानों की बर्बादी का बनकर आया। रविवार की दोपहर को अचानक तेज हवा और बारिश हुुई और कुछ ही समय बाद वहां औले गिरने लगे। जिले की 5 तहसीलों में करीब 100 से अधिक गांव की फसलें बर्बाद हो गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ है।जिला प्रशासन के निर्देशन पर सोमवार को कृषि विभाग व राजस्व अमला ने गांवों में जाकर सर्वे करना प्रारंभ कर दिया है।

- Install Android App -

किसानों ने फसल मुआवजा देने की मांग रखी

रविवार को तेज बारिश और ओला वृष्टि से हुए फसल नुकसानी के लिए क्षेत्र के किसानों ने अनुविभागीय राजस्व कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से अपनी दर्द भरी दास्तान सुनाई और फसल नुकसानी का सर्वे कराकर उचित मुआवजे देने की बात कही। जिले में ओला वृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान बिरसा, बैहर, परसवाड़ा और लामता क्षेत्र में देखा जा रहा है।किसानों ने एसडीएम से मुलाकात में बताया कि क्षेत्र में 90 फीसदी फसलें खत्म हो गई हैं, और लोगो के कवेलू वाले मकान भी ध्वस्त हो गए है। किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।  जिले में इस बार गेंहू चना, सरसों, अलसी, लखाेरी के अलावा सब्जियों में बैंगन, टमाटर, मटर, आलू, लहसुन, प्याज, पालक, मैथी समेत कई सब्जी और फलों की फसले तबाह हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले छोटे ओले गिरे फिर बड़े बड़े औले गिरने लगे जिससे  ज्यादा नुकसान पहुंचा है।