jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

Mp Big News: मंदिर से महिलाओं के जेवर उड़ाने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड : अभी नवरात्रि के अवसर पर  मंदिरों में धूमधाम बनी हुई है। इस समय देवी मंदिरो में श्रद्धालुओ की सैलाब उमड़ा हुआ है। अटेर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर मे भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर लोगो की जेब जेवर पर हाथ साफ करने वालों की भी लग बैठी है। इस दौरान लोगो के रुपये सोने की चेन मंगलसूत्र मोबाईल आदि चोरी हो जाते हैं | इसी संदर्भ में पुलिस ने महिलाओं को पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि वंदना राजावत पत्नि गौरव राजावत उम्र 27 वर्षीय निवासी बरूआ नगर सुबह करीब साढ़े दस बजे अटेर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर गई इसी दौरान मंदिर में अचानक किसी ने पीछे से गले मे सोने की चेन खींची वंदना ने चेन खींचने वाली महिला का हाथ पकड़ लिया। श्रद्धालुओ ने पूछताछ की एक और अन्य महिला को भी पकड़ा मारपीट कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। थाने में पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम अन्नू पत्नी टिंकू निवासी ग्यासपुरा भट्टा जिला आगरा, मोनिका राव पत्नी राजकिरण निवासी मंगला तुलसी शाहगंज जिला आगरा बताया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान का कहना है कि महिलाओं से चोरी किए गए कुछ जेवर जब्त किए हैं। साथ ही न्यायालय में पेश कियाए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –