jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग

Bhopal News : बदमाश नेे युुवती कोे छेड़ा भाई समझाने गया तो उस से भी की मारपीट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : गांधी नगर में रहने वाली एक युवती के साथ मोहल्ले में रहने वाले युवक ने अश्लील हरकत की। जब युवती के भाई ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ आरोपित ने मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। मोहल्ले में रहने वाला प्रकाश नामक युवक काफी दिनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। तीन दिन पहले दोपहर करीब बारह बजे युवती काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में प्रकाश ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत की। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। अगले दिन भाई ने जब प्रकाश को समझाने का प्रयास किया तो उसने मारपीट कर दी। इसके बाद सोमवार देर रात पीड़िता ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।