jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Bhopal News : CM साहब प्रदेश के कई स्थानों पर अवैध रेत खनन का काला कारोबार बदस्तूर जारी है !!

file foto

रेत माफिया से पुलिस आरक्षक की सांठगांठ का खुला राज पुलिस अधीक्षक ने किया लाईन अटैच एएसआई की हत्या के आरोपियों के अवैध मकानों को किया ध्वस्त 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : प्रदेश के शहडोल जिले ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पुलिस के सहायक उप निरीक्षक की दर्दनाक ह्त्या के मामले में तीसरे फरार आरोपित सुरेन्द्र सिंह बघेल को रविवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रशासन की संयुक्त टीम ने की रेत माफिया पर की सख्त कार्यवाही  की . इधर रेत माफिया से सांठगांठ की बात सामने आने पर थाना प्रभारी ब्यौहारी के मुन्नालाल रहंगडाले को भी लाईन अटैच कर दिया गया है।

- Install Android App -

आरोपियों के अवैध मकान ध्वस्त –

खनिज विभाग,राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहडोल सीधी सिंगरोली आदि स्थानों पर ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए अवैध रेत का परिवहन करने वाले वाहनो को जब्त किया हैं। संयुक्त टीम ने 2 पोकलेन 3 डंपर और रेत जब्त की है साथ एएसआई की हत्या के आरोपियों के अवैध मकानों को ध्वस्त किया है।

सीएम साहब पूरे प्रदेश में अवैध रेत का काला कारोबार बदस्तूर जारी है…

शहडोल जिले में अवैध रेत खनन में एक पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन इतना सक्रिय हो गया है काश आज से 4 माह पूर्व एक पटवारी की हत्या के बाद अगर इतनी सक्रियता दिखाता तो संभव एएसआई की हत्या नही होती। दूसरा रेत माफिया से सांठगांठ का आरोप भी पुलिस विभाग के थाना प्रभारी पर लगा हैं यह और भी शर्मनाक बात सामने आई है। सीएम साहब प्रदेश में रेत माफिया ने नदियों में पोकलेन और डंपरो से जगह जगह बड़े बडे़ गड्डे कर दिए है जिनमें बारिश के समय लोग डूब के मर जाते हैं। सबसे ज्यादा अगर दुर्गति हो रही है तो नर्मदा मैया की, इन रेत माफिया ने अपने निजी स्वाथ से नर्मदा का सीना छलनी कर दिया है। नर्मदा और तवा नदी में आज भी कई स्थानों से अवैध रेत का परिवहन दर्जनों डंपरो से होता हैं। यह सबं प्रशासन के नुमाइंदो की शह पर ये सब खुले आम हो रहा है। इसको लेकर पूर्व में कठोर कार्यवाही हो जाती तो संभव था एएसआई की जान नही जाती। क्षेत्र में पूर्व में भी एक पटवारी की हत्या हो गई थी तब पुलिस ने कदम क्यो नही उठाया।