jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

Bhopal News: शेयर बाजार से करोडो कमाने का लालच देकर महिला से 82 लाख की ठगी !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : रुपये को दोगुना और चारगुना करने का लालच देकर लोगो को आसानी से फंसाया जाता है। ऐसा ही कुछ इस समय चल रहा है जहां पर शेयर मार्केट में रुपया लगाकर लाखो रुपया कमाने की बात कही जाती है। ऐसे में कई लोग अपने मेहनत की कमाई लालच में आकर लगा देते बाद में ठग इनका रुपया लेकर गायब हो जाते हैं | ऐसी एक धटना भोपाल शहर की है | एक गृहणी ने शेयर मार्केट मे लाखो रुपया लगवाया और बाद मे ठगी का शिकार हो गई। स्टॉक मार्केट से करोड़ों की कमाई के लालच में शाहपुरा भोपाल की पूजा सक्सेना, हैदराबाद तेलंगाना की एक महिला ठग पर विश्वास कर बैठी और 82 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई। यह रकम पूजा ने अपने रिश्तेदारों से ली थी। करोड़ों का प्रॉफिट तो नहीं मिला, अब रिश्तेदारों से ली गई रकम भी वापस चुकानी पड़ेगी। फिलहाल पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

- Install Android App -

भोपाल में इन्वेस्टमेंट और प्रॉफिट के नाम पर ठगी की कहानी जांच अधिकारी एसआई जय सिंह के मुताबिक अंसल प्रधान इनक्लेव, दानापानी रोड निवासी पूजा सक्सेना गृहिणी हैं। उनके पति नीरव सक्सेना प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। पूजा शेयर मार्केट का काम सीख रहीं थीं। एक वेबसाइट पर उनकी मुलाकात हैदराबाद की शेयर ब्रोकर पद्मा बाबू से हुई थी। इसके बाद पद्मा ने भोपाल आकर एमपी नगर के एक होटल में सेमीनार भी आयोजित किया, जिसमें पूजा सक्सेना भी गईं। सेमीनार में उनकी पद्मा से मुलाकात हुई थी। पद्मा ने शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट और प्रॉफिट की जानकारी दी थी। पूजा ने शेयर मार्केट का काम शुरू किया ही था तो वह पद्मा के जाल में फंस गईं। उन्होंने अपने और सात-आठ परिचितों व रिश्तेदारों के 82 लाख रुपए शेयर मार्केट में इनवेस्ट करने के लिए पद्मा के खाते में ट्रांसफर किए थे। लेकिन यह राशि पद्मा ने शेयर मार्केट में नहीं लगाई। इसके बाद उसने पूजा का फोन उठाना भी बंद कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।