jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Bhopal खंडवा: मध्य प्रदेश मीडिया संघ युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष बने श्याम शुक्ला।

भोपाल खंडवा ।  खंडवा जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री श्याम शुक्ला को युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मध्य प्रदेश मीडिया संघ जिला मीडिया प्रभारी अनवर मंसूरी ने बताया कि श्री शुक्ला इसके पूर्व संगठन में जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके कार्य कुशलता व संगठन के हित में किया जा रहे कार्यों को देखते हुए मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयंत ठाकरे ने उन्हें युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

- Install Android App -

श्री शुक्ला को मध्य प्रदेश मीडिया संघ युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के पत्रकारों सहित उनके शुभचिंतकों एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है। जिला कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षभान तिवारी, राजेश तेजी,नदीम रॉयल,शेख रेहान,अमित जायसवाल,जावेद खान,देवेंद्र जायसवाल,राम गोड,योगेश मीणा, शेख रहीम, नासिर खान, साजिद अली सैयद, सुभाष जगतब, सहित जिले के सभी पत्रकार साथियों ने श्री श्याम शुक्ला को बधाई दी।