jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

तेज आवाज में डीजे बजाने पर थाना प्रभारी नवीन पांडे की बड़ी कार्रवाई, डीजे वाहन जब्त मामला दर्ज 

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।नगर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को जब्त किया है।नगर निरीक्षक नवीन पांडे ने बताया कि जेल रोड स्थित कुचबंदिया मोहल्ला तिराहा पर डीजे कि तेज आवाज में संगीत बजाते के कारण नागरिकों को परेशानी हो रही थी मौके पर संचालक आयुष आशापुरी, थाना बाड़ी, जिला रायसेन से अनुमति मांगी गई तो वह कोई अनुमति नहीं दिखा सका। वाहन में 6 एम्पलीफायर, 7 बॉक्स, 1 मिक्सचर और 1 जनरेटर लगा था।

पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन जब्त किया गया न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने अपील की है कि बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे न बजाएं।