jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

उड़द किसानों के लिए बड़ा ऐलान, MSP के साथ 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देगी मोहन यादव सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश में उड़द पैद करने वाले किसानों के लिए मोहन यादव सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा में ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब उड़द पर एमएसपी के साथ ही मोहन सरकार 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी देगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले, इसके लिए सरकार ने ये फैसला लिया है।

‘सरसों का भी भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘सरकार सरसों का भी भावांतर योजना में पंजीयन शुरू कर रही है। दलहन में देश नंबर वन है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़द की मांग बढ़ रही है। इसको देखते हुए उड़द की खेती करने वाले किसानों को भी सरकार बोनस देगी।

- Install Android App -

‘BJP के कामों को सोचने के लिए राहुल गांधी को समय निकालना चाहिए’

वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘किसानों के लिए जितना काम मोदी जी और एमपी में बीजेपी सरकार ने किया है, उसे सोचने के लिए राहुल गांधी को समय निकालना चाहिए। कांग्रेस के समय कई मिलों में ताले लगे, इसके लिए राहुल गांधी माफी मांगे।’

‘कपड़े खोलकर कांग्रेस ने गंदी मानसिकता का प्रदर्शन किया’

एआई समिट में उतारकर प्रदर्शन करने को लेकर मुख्यमंत्री ने डॉ मोहन यादव ने सरकार कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कपड़े खोलकर कांग्रेस ने अपनी गंदी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। महाकाल के दर पर जाकर राहुल गांधी माफी मांगे कि आगे ऐसी गलती नहीं होगी।’