jhankar
ब्रेकिंग
रात 10:00 बजे : भीलट बाबा मेले में लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी,  सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, लोगों ने प... हंडिया : एएसआई देवकरण उईके के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब! स्टाफ सहित शुभ चिंतकों ने दी बधाई। रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

Big Breaking: टैक्टर पर बैठकर स्कूल जा रही 5 वर्ष की मासूम की पहिए के नीचे दबने से हुई मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाटा में ट्रैक्टर पर बैठकर स्कूल जा रही पांच साल की बच्ची गिरकर पहियो के नीचे आ गई।
इससे गंभीर रूप से घायल बच्ची को स्वजन अस्पताल लेकर गए। यहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट में रहने वाले रामनारायण यादव रोजी मजदूरी करते हैं। उनकी पांच साल की बेटी अंजली गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे वह घर से तैयार होकर स्कूल जा रही थी।

- Install Android App -

पाराघाट मेन रोड के पास गांव में रहने वाले धरमपाल बघेल ने अंजली को स्कूल छोड़ने की बात कहते हुए ट्रैक्टर पर बिठा लिया। इसके बाद वह तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए स्कूल की ओर जा रहा था। स्पीड ब्रेकर पर बच्ची उछलकर ट्रैक्टर के पहियो के नीचे आ गई।

इससे घायल बच्ची को आसपास के लोगों ने अस्पताल भेजकर हादसे की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां पर डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है।