jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

Mp News: खंडवा के हृदय स्थल घंटाघर को अतिक्रमणकर्ताओं से कब मिलेगी मुक्ति – गणेश भावसार

खंडवा : शहर को व्यवस्थित व सुंदर बनाने के लिए निगम प्रशासन, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से सड़कों पर लाव-लश्कर के साथ उतरकर अतिक्रमणकर्ताओं को समझाईश देकर उन्हें हटने के लिए ताकीद दे रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से रोज अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई कर शहर को स्वच्छ सुंदर व अतिक्रमण से मुक्त करने की महिम चलाई जा रही है। एक ओर पूर्व में ब्रिटिशकालीन दाधीच पार्क को खत्म करके वहां पार्किंग स्थल बना दिया गया। वहीं इसके आसपास लगने वाले चाट चौपाटी के ठेले वालों को भी विस्थापित कर नए ओवरब्रिज के पास कर दिया गया था। वर्तमान में यह ठेले वाले फिर सिनेमा चौक स्थित दाधीच पार्क के पास फिर से लगने लगे हैं। इसी से समझा जा सकता है कि संयुक्त कार्रवाई कितनी कारगर और ठोस होती है। उक्त टिप्पणी करते हुए समाजसेवी गणेश भावसार ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर हर वर्ष करवाई तो की जाती है, लेकिन धरातल पर यह कार्रवाई कितनी कारगर साबित होती है, यह सभी जानते हैं। श्री भावसार ने आगे कहा कि शहर का हृदय स्थल घंटाघर चारों ओर से अतिक्रमणकर्ताओं से घिरा है। इस ओर निगम ध्यान ही नहीं देता। यहां पर भी पूर्व में कार्रवाई की गई थी, लेकिन वर्तमान में यहां पर इतना अधिक अतिक्रमण हो गया है। त्योहारों पर इस क्षेत्र में पैर रखने की जगह तक सड़कों पर नहीं रहती है। खरीदी करने निकले लोग से सबसे ज्यादा इसी क्षेत्र में परेशान होते हैं। फिर भी निगम का अतिक्रमण दस्ता कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गौर करने वाली बात तो यह है कि यहां पर स्वतंत्रता संग्राम के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सभा को संबोधित किया था। इस स्थान पर बाकायदा चबूतरा बनाकर स्वतंत्रता संग्राम की पट्टिका तक लगी है, लेकिन अतिक्रमणकर्ताओं ने उसे भी घेर लिया है। इसको लेकर पूर्व में भी आवाज़ उठी थी, लेकिन समय के साथ वह भी दब गई। श्री भावसार ने कहा कि नगर निगम को सबसे पहले शहर के हृदय स्थल से अतिक्रमण हटाकर वहां पर पार्किंग की व्यवस्था करना चाहिए ताकि बाजार खरीदी के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।