jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Harda: आखिर कब होगी कार्यवाही ? बैखौफ बगैर रायल्टी डंपर ट्रेक्टर ट्राली चल रहे, प्रतिदिन ओवर लोड डंफर थाने और चौकी के सामने से गुजर रहे।

हरदा : हरदा जिले ओर नर्मदा पुरम में सैकड़ों ट्रेक्टर ट्राली रेत का अवैध परिवहन एक निश्चित राशि देकर कर रहे हैं।
जो जग जाहिर है लेकिन जिला प्रशासन अंकुश लगाने में असहाय सिद्ध हो रहा है। खनिज विभाग ओर माइनिंग कापरेशन की लापरवाही से शासन को करोड़ों रुपए का नुक़सान हर साल हो रहा है। जिला प्रेस क्लब जिलाअध्यक्ष डी एस चौहान ने एक लिखित शिकायत प्रमुख सचिव पुलिस महानिदेशक को भेजकर मांग की है।
की हरदा ओर नर्मदा पुरम में किन किन घाटों की नीलामी की गई है।कौन-कौन से घाट प्रतिबंधित है। आवंटित घाटों पर सी सी टी वी कैमरे लगाया जाना चाहिए ताकि पता चल सके कितने वाहन आये ओर किन किन को रायल्टी ओर बगैर रायल्टी के लिए रेत का परिवहन किया गया। अधिकांश जगह से ही ट्रेक्टर ट्राली भरी जाती है लेकिन परिवहन विभाग का रजिस्ट्रेशन न होने के कारण ठेकेदार के आदमी बगैर रायल्टी से राशि लेकर रेत सप्लाई करते हैं ।

जबकि खनिज विभाग माइनिंग कापरेशन स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी को संज्ञान लेना चाहिए मगर लेते नहीं है स्थानीय पुलिस रेत डंपर ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ने में असर्मथता जाहिर करती है इस संबंध में हरदा नर्मदा पुरम संभाग के कमिश्नर पुलिस महानिरीक्षक को भी अवगत कराया गया। लेकिन आज तक स्थानीय पुलिस अवैध ओवर लोड डंपर ट्रेक्टर ट्राली पर कार्रवाई नहीं करतीं हैं। कभी-कभार दिखावे की कार्रवाई करती है जबकि अधिकांश रेत के डंपर ट्रेक्टर ट्राली शाम होने के बाद ही खदान पर जाते हैं तहसीलदार खनिज विभाग स्थानीय अधिकारी आफिस बंद होने के बाद बमुश्किल मोबाइल उठाते हैं। जबकि हरदा मुख्यालय के हाल भी ऐसे हैं ऐसी हालत में अवैध बगैर रायल्टी डंपर ट्रेक्टर ट्राली वालों के हौसले बुलंद हैं पुलिस के नाम कुछ दलाल वाकायदा हर वाहन से एक निश्चित राशि रातभर वसूली करते देखे जा सकते हैं।

- Install Android App -

नाममात्र जुर्माना करके इतिश्री कर लेते हैं। जिम्मेदार अधिकारी –

इस वर्ष ठेका सस्ता गया लेकिन डंपर मालिक ट्रेक्टर ट्राली वाले बढ़े भाव में आमजन को रेत दे रहे हैं। जबकि आमजन को राहत दिलाने का अधिकार खनिज विभाग ओर प्रशासन को है मगर कोई पहल नहीं करते हैं नर्मदा की रेत चोरी के मामले में ठेकेदार को स्थानीय अधिकारियों का संरक्षण जग जाहिर है जिससे शासन को करोड़ों रुपए का नुक़सान हरदा नर्मदा पुरम से हो रहा है ।