मकड़ाई समाचार हरदा। शनिवार की सुबह खातेगांव निवासी एक परिवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाते गांव निवासी राजेश राठौर अपनी पत्नी सुनीता व बेटी वैशाली उम्र 20 वर्ष के साथ बाइक से नेमावर आ रहे थे। तभी फोर व्हीलर वाहन से टक्कर हो गई। घटना में माता पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत होंगी।
बेटी वैशाली को गंभीर अवस्था में हरदा जिला अस्पताल में इलाज करवाने के लिए ला रहे थे। हरदा साई मंदिर के पास उसने भी दम तोड दिया। मृतिका वैशाली के शव का पीएम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपर्द कर दिया गया। वही मृतक माता पिता का खाते गांव अस्पताल में पीएम हुआ। घटना के बाद परिवार में और नगर में शोक की लहर छा गई। फोर व्हीलर वाहन पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।