jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

BIG BREAKING : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई गिरफ्तार, शादी में की थी फायरिंग और मारपीट

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी की मांग की थी

मकड़ाई समाचार छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिगराम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। दलित परिवार के शादी समारोह में देसी कट्टा लहराने और गाली-गलौज करने मामले में यह कार्रवाई हुई है। बीते दिनों भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम गढ़ा में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम के भाई शालिगराम गर्ग की गिरफ्तारी के बाद जिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को आरोपी की रिमांड मिल सकती है। न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है। 11 फरवरी को दलित परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग और मारपीट की थी। बमीठा थाने में मारपीट और एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था।

- Install Android App -

दरअसल बमीठा थाना अंतर्गत गढ़ा गांव में 11 फरवरी 2023 को दलित परिवार की बारात आई थी। धीरेंद्र महाराज के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर दलित की बारात लेकर पहुंचे बाराती ने आरोप लगाते हुए कहा कि था कि धीरेंद्र कृष्ण के छोटे भाई ने ग्राम गढ़ा में कल्लू अहिरवार की बेटी सीता के घर पहुंचकर बारात में हंगामा किया। शादी समारोह में शराब के नशे में कट्टा लहराते हुए आए थे और सिगरेट मुंह में फंसाए अभद्रता कर रहे थे। शालिग्राम गर्ग ने गाली गलौज की, महिलाओं से अभद्रता की और कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।

इसके साथ ही उन्होंने हवाई फायर भी किया था और शादी रोकने की कोशिश की। जिससे हम सभी बराती दहशत में आ गए और खाना पीना खाकर वापस अपने गांव अटकोहा लौट गए। इसके साथ ही उन्होंने हवाई फायर भी किया था और शादी रोकने की कोशिश की। जिससे हम सभी बराती दहशत में आ गए और खाना पीना खाकर वापस अपने गांव अटकोहा लौट गए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स मुंह में सिगरेट लगाए और हाथ में तमंचा लेकर लोगों को धमका रहा है और गंदी-गंदी गालियां दे रहा है।

साथ ही एक व्यक्ति को पकड़ कर मारपीट करने की कोशिश कर रहा है और कह रहा है कि राई नहीं बजेगी। इस गढ़ा गांव में बजेगा तो सिर्फ बागेश्वर धाम का गाना। उस समय वहां मौजूद लोगों ने बागेश्वर धाम का गाना बजाने से मना किया, तो इस शख्स ने लोगों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है। बमीठा थाना पुलिस ने जांच के बाद 21 फरवरी को शालिग्राम गर्ग के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 227 और SC-ST के तहत मामला दर्ज किया है।