jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

BIG BREAKING : हरदा के नर्मदा परिक्रमा पथिकों की बस द्वारका में जलकर हुई खाक, कोई जनहानी नही हुई

सभी श्रद्धालु सुरक्षित, सामान जलकर खाक हुआ, कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुजरात सरकार से संपर्क कर राहत पहुंचाई

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार भोपाल। नर्मदा परिक्रमा के लिए हरदा के रहटगॉव से 56 लोगों को लेकर निकली बस गुजरात के द्वारका में शनिवार शाम 7 बजे अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसे के समय परिक्रमा वासी नाव से द्वारका दर्शन के लिए गये थे। मकड़ाई समाचार को जानकारी देते हुए यात्रा संचालक विष्णु वर्मा ने बताया कि माँ नर्मदा की कृपा से कोई जनहानी नही हुई। सभी यात्री सुरक्षित है। आग लगने से 3 लाख 93 हजार यात्रियों से जो किराया लिया था वह ओर 1 लाख रुपये मेरा केस जलकर राख हो गया। बस इंदौर की थी जो किराये से ली थी। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री कमल पटेल ने घटना की सूचना मिलते ही गुजरात सरकार से संपर्क कर प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई तथा उनके हरदा लौटने का इंतजाम किया। उन्होंने हादसे में सभी लोगों के सुरक्षित रहने को मां नर्मदा की कृपा बताते हुए संतोष जताया।

आज कमल पटेल प्रदेश की जबलपुर के प्रवास पर थे तब उन्हें एक कार्यकर्ता द्वारा फोन पर बताया गया कि गुजरात के द्वारिका में 56 नर्मदा परिक्रमा वासी संकट में फंस गए हैं। परिक्रमा वासियों को लेकर गई बस अचानक आग लगने से स्वाहा हो गई है। बस से हरदा जिले के करीब आधा दर्जन गांवों के लोग परिक्रमा के लिए निकले हैं। घटना के समय यह सभी परिक्रमा पथिक नाव से भेंट द्वारका दर्शन के लिए गये थे, बस चालक उसमें मरम्मत का काम करा रहा था तभी उसमें आग लग गई जिससे बस में रखा परिक्रमावासियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। मंत्री पटेल ने तपाक से फोन पर पूछा कि बाकी तो ठीक है, कोई जनहानि तो नहीं हुई ना कार्यकर्ता ने वहां से कहा कि नहीं कोई जनहानि नहीं हुई है, सभी सुरक्षित हैं इस पर मंत्री ने कहा कि मां नर्मदा की कृपा है कि आप सब सकुशल है ।आप लोग चिंता ना करें मैं बाकी की व्यवस्था करवाता हूं। *कार्यकर्ता का फोन कटने के पश्चात मंत्री कमल पटेल ने तत्परता दिखाते हुए गुजरात सरकार के परिवहन मंत्री से बातचीत कर नर्मदा परिक्रमा वासियों को सकुशल हरदा भिजवाने की व्यवस्था कर रहे है।