jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

सराफा बाजार में ‘ब्लैक मंडे’, सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। सराफा बाजार खुलते ही सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के बीच हड़कंप मच गया। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर से लगभग 5 फीसदी तक टूट गया। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना करीब 7,000 रुपए गिरकर लगभग 1,37,462 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में और भी तेज गिरावट देखी गई, जो लगभग 6 फीसदी फिसलकर 13,000 से अधिक टूटते हुए करीब 2,13,290 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण जिम्मेदार हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग कमजोर हुई है। इसके अलावा, पिछले एक साल में सोने ने करीब 70 फीसदी तक का मजबूत रिटर्न दिया था, जिसके चलते बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव ने भी निवेशकों को सोना बेचने के लिए प्रेरित किया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसकी मुख्य वजह बढ़ती ब्याज दरों की आशंका है, जिससे बिना ब्याज वाले निवेश जैसे सोना कम आकर्षक हो जाता है। हालांकि, इस गिरावट को बाजार विशेषज्ञ हेल्दी करेक्शन मान रहे हैं। शादी के सीजन से पहले आई यह गिरावट आम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। फिर भी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी हुई है।