jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

हरदा : अब खत्म होगी लाइन!हरदा से उठी सामाजिक क्रांति की चिंगारी,,,

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का बड़ा ऐलान – तोड़ी पुरानी परंपरा, लिया सख्त फैसला,,,

हरदा। समाज में वर्षों से चली आ रही “लाइन प्रथा” के खिलाफ आज हरदा से एक बड़ी सामाजिक क्रांति की शुरुआत हो गई। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने स्वर्गीय श्री रामनिवास जी शर्मा की पगड़ी रस्म के अवसर पर ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसने पूरे समाज में नई दिशा देने का काम किया है।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे समाजबंधुओं की मौजूदगी में न केवल पारंपरिक पगड़ी रस्म संपन्न हुई, बल्कि मंच से एक नई सोच और बदलाव की मजबूत नींव भी रखी गई।

सबसे खास बात यह रही कि स्वर्गीय श्री रामनिवास जी शर्मा के सुपुत्र श्री आनंद शर्मा एवं श्री अमित शर्मा ने अपने परिवार से “लाइन प्रथा” को हमेशा के लिए खत्म करने का संकल्प लिया। इस साहसिक पहल ने कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति को सोचने पर मजबूर कर दिया और देखते ही देखते यह आवाज पूरे समाज की आवाज बन गई।

फैसला जो इतिहास बना

सभा में मौजूद सभी पदाधिकारियों और समाजजनों ने एक स्वर में घोषणा की—

- Install Android App -

अब हरदा जिले में “लाइन प्रथा” पूरी तरह बंद

न कोई देगा, न कोई लेगा

समाज के नाम संदेश

वरिष्ठजनों ने इसे केवल एक फैसला नहीं, बल्कि समाज सुधार की नई शुरुआत बताते हुए सभी से इसे अपनाने की अपील की।

भावनात्मक क्षण भी बने गवाह

इस अवसर पर स्वर्गीय श्री रामनिवास जी शर्मा की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा ₹21,000 की राशि समाज को समर्पित की गई, जिससे कार्यक्रम में भावनात्मक वातावरण भी बना रहा।

यह सिर्फ खबर नहीं, बदलाव की शुरुआत है… हरदा से उठी यह आवाज अब पूरे प्रदेश में गूंज सकती है।