jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Big News: आप पार्टी नेता और कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, आचार संहिता का हुआ उल्लंघन

छतरपुर : बिजावर से कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह यादव एवं एक अन्य राजकुमार यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत भादंवि की धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उनको द्वारा प्रशासन से बिना अनुमति लिए शाहगढ़ में भंडारा और सभा आयोजित की थी। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद थे। बिजावर अनुभाग के पुलिस थाना शाहगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। आम आदमी पार्टी के छतरपुर उम्मीदवार भागीरथ पटेल पर आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की गई है। भागीरथ पटेल ने शहर के तुलसा इन होटल में बिना अनुमति लिए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकजुट थे।

- Install Android App -

जिसकी शिकायत हुई थी। शिकायत मिलते ही एफएसटी टीम ने कार्रवाई की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर ने कलेक्ट्रेट स्थित एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनिटरिंग कमेटी) कक्ष क्रमांक 14 का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। एमसीएमसी द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया की 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। कमेटी द्वारा तीन शिफ्ट में निरंतर कार्य किया जा रहा है।