jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Big News: तेजाब डालकर एक दर्जन लोगो की जान ले चुका ये सीरियल किलर, आखिरकार पकड़ा गया। जब मर्डर केस का खुलासा हुआ तो पुलिस रह गई हैरान !

तेलंगाना : आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हुई 11 लोगों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इन सभी हत्याओं को एक शख्स ने ही अंजाम दिया है. इस खूंखार सीरियल किलर की तलाश पुलिस पिछले तीन साल से कर रही थी. वो हर एक पैटर्न पर लोगों की हत्या करके फरार हो जाता था।

तेलंगाना के नगरकुर्नूल जिले में पुलिस ने मंगलवार को एक ‘सीरियल किलर’ को गिरफ्तार किया है. आरोपी कथित तौर पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में हुई 11 लोगों की हत्या की वारदात में शामिल था. साल 2020 से वो लगातार इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था. पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद वो उनकी पकड़ में नहीं आ रहा था. करीब तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल हो पाई है. पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है.

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से लगभग 130 किलोमीटर दूर नगरकुर्नूल के मूल निवासी रामति सत्यनारायण (47) ने छिपे हुए खजाने का पता लगाने के वायदे पर 11 निर्दोष लोगों को धोखा देकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. वो खजाना खोजने के नाम पर लोगों को लुभाता था. उन्हें विश्वास दिला देता था कि वह पूजा करके ऐसा कर सकता है. पूजा के नाम पर वो पहले लोगों की जमीन लिखवा लेता या बड़ी मात्रा में पैसे ले लेता था. इसके बाद अपने शिकार को लेकर एक सूनसान जगह पर जाता था | पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामति सत्यनारायण पीड़ित के चेहरे पर तेजाब डाल देता था. वो जब झटपटाने लगते तो उनके सिर पर पत्थर से जोरदार हमला करता. इस तरह पीड़ित की हत्या करके फरार हो जाता था. उसने इस तरह से 11 लोगों की हत्या की है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में दर्ज किए गए आठ मामलों में उसकी भूमिका की पहचान की गई है. ताजा मामला 26 नवंबर को एक महिला ने दर्ज कराया है, जिसकी जांच के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

खबर स्तोत्र – @जनता का रिश्ता