jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा

Mp News: छोटी सी बात में दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी और तलवारों से हमला किया !

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी और तलवारों से हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मकडाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : मझौली में दो पक्षों के बीच एक विवाद उत्पन्न हो गया है। इस दौरान, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी और तलवारों से हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जबलपुर निवासी रमेश सिंह सोमवार रात मझौली के ग्राम सुहजनी में खेत गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान प्रदीप राजपूत, विनोद राजपूत, चन्द्रभान सिंह, इंद्रभान सिंह और बेनी सिंह ने तलवारों और लाठियों से लैस होकर रमेश सिंह को घेरा और उनसे मारपीट कर तलवार से वार किया।

इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद रमेश के परिवार के भगवानदास, सौरभ सिंह, छिगा सिंह, गोलू सिंह और पप्पू विनोद के घर पहुंचे। इस पक्ष के पास भी तलवारें और लाठियां थीं। सभी विनोद के घर में घुस गए और विनोद, चन्द्रभान, सौरभ और तुलसा बाई समेत बेनी सिंह पर तलवारें और लाठियों से हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, धमकी और बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

- Install Android App -