jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

Cg News: छत्तीसगढ़ सें विष्णु साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें, समारोह Pm मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी होगे शामिल |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ : भाजपा ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया है और उनका शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मेदान में इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

इस शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री और 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरेना स्थित अपने निवास स्थान में नवग्रह पूजा की और उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी और परिवार भी शामिल हैं। साथ ही, जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा, और बलराम जी की पूजा अर्चना की गई और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे हैं।

 

- Install Android App -