jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Big News: नाबालिग छात्रा से रेप की कोशिश, कपड़े निकाल अश्लील हरकतें करने लगा शिक्षक, FIR दर्ज

Up:  शिक्षक ने क्लास रूम में ही कपड़े उतार कर खड़ा हो गया और छात्रा के साथ जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जिसके बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोसीकलां थाना इलाके में गांव के सरकारी स्कूल की है। मामले का खुलासा तब हुआ जब 9वीं क्लास की छात्रा पिछले दो दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। घर वालों ने उन्हें स्कूल जाने के लिए काफी समझाया। छात्रा इस दौरान डरी हुई थी, तो घरवालों ने वजह पूछा तो छात्रा ने अपने साथ हुई घटना को बताया छात्रा ने कहा कि स्कूल में गोविंद नाम के शिक्षक ने उसका रेप करने की कोशिश की। छात्रा ने बताया कि 6 नवंबर को जब वह स्कूल गई हुई थी तो शिक्षक गोविंद कपड़े उतारकर मेरे सामने आ गया। इसके बाद मुझे अपने पास खींच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। हालंकि छात्रा की बातों से परिवार को भरोसा नहीं हुआ तो स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्कूल में लगे सीसीटीवी को खंगाल गया। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी शिक्षक गोविंद कपड़े उतारा हुआ क्लासरूम में मौजूद है और छात्रा उसके सामने खड़े हुए नजर आ रही है। आरोपी शिक्षक छात्रा को पकड़ लेता है और अश्लील हरकत करने लगता है। सीसीटीवी फुटेज देखकर प्रिंसिपल और परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

- Install Android App -

घटना के बाद परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामले पर जानकारी देते हुए एसपी देहात त्रिगुण विशन का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।