jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

Big News: बड़ी दर्दनाक दुखद खबर, करंट लगने से चार भाई बहनों की मौत

Up: उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में रविवार शाम एक घर के बाहर रखे फर्राटा पंखे में बिजली का करंट उतरने से एक के बाद एक कर बच्चे-बच्चियों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। जानकारी के अनुसार लालमन खेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद के घर के बाहर एक फर्राटा पंखा लगा है। इसी दौरान पास में खेल रहे एक बच्चे ने उसे छू लिया। करंट होने की वजह से वह चपेट में आ गया।

- Install Android App -

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी –

चीख पुकार सुनकर पास में मौजूद तीन बच्चे पहुंच गए जिससे वह भी चपेट में आ गए। करंट लगने से चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चपेट में आने वाले मयंक (9) हिमांशी (8) हिमांक (6) मानसी (4) है। बताया जा रहा है सभी भाई बहन हैं। चारों के शव देख परिजन बेहोश होकर गिरते रहे। आसपास मोहल्ले के लोग पहुंचे तो उनका भी रो रो कर बुरा हाल हो गया। हादसे की जानकारी बारासागर थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने घटना स्थल पहुंचे जांच पड़ताल की है और अग्रिम कार्यवाही की बात कही है।