jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

Big News: युवक पर अज्ञात बदमाश बरसा रहे थे गोलियां पड़ोसी महिला ने दिखाई हिम्मत लठ्ठ लेकर दौड़ाया बदमाश भागे, विडियो हो रहा वायरल महिला की दिलेरी की हो रही तारीफ |

हरियाणा के भिवानी से एक चौंकाने वाला नजारा सीसीटीवी में कैद हुआ है। यहां पर एक महिला ने गोली बरसा रहे शूटर्स को लठ्ठ लेकर दौड़ा दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। घटना सोमवार शाम की है। हरिकिशन अपने दरवाजे के बाहर खड़ा था। तभी दो बाइक पर सवार चार लोग वहां पहुंचे। हरिकिशन कुछ समझ पाता कि बाइक पर पीछे बैठे युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उनसे बचने के लिए हरिकिशन दरवाजे के अंदर भागना चाहा, लेकिन लड़खड़ा गया। फिर संभलकर वह घर के अंदर भागने में कामयाब रहा, लेकिन तब तक उसे चार गोलियां लग चुकी थीं। तभी पड़ोस की एक महिला ने लकड़ी से शूटर्स के ऊपर धावा बोल दिया। यह देखकर गोली बरसाने वालों की हिम्मत टूट गई और वह वापस भागने लगे। हालांकि एक शूटर ने महिला के ऊपर भी गोली बरसाने की कोशिश की। लेकिन अपनी जान की परवाह किए बिना महिला डटी रही। यह महिला हरिकिशन की रिश्तेदार है या पड़ोसी, यह पहचान नहीं हो सकी है। जिस युवक के ऊपर गोलियां बरसाई जा रही थीं, उसकी पहचान हरिकिशन के तौर पर हुई है। वह रवि बॉक्सर की हत्या का आरोपी है। आशंका है कि हरिकिशन का जुड़ाव लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।

- Install Android App -

जमानत पर आया है बाहर –

फिलहाल हरिकिशन जमानत पर बाहर आया हुआ है। हरिकिशन का हो रहा इलाज पुलिस अफसर दीपक ने मीडिया को बताया कि घायल हरिकिशन को पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर हरिकिशन पर हमला करने वाले कौन थे ।